पचपेड़ी क्षेत्र के धुर्वकारी का रिश्वतखोर पटवारी को 25 हज़ार रुपये का रिश्वत लेने के आरोप में वायरल वीडियों के आधार पर कलेक्टर ने निलम्बित किया

 

बिलासपुर/वायरल वीडियो के आधार पर घुस लेते हुए पटवारी को कलेक्टर ने सस्पेंड कर दिया है । कलेक्टर ने तहसीलदार से मामले में जांच प्रतिवेदन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे ।
रिपोर्ट में रिश्वत मांगने और लेने की पुष्टि हुई है ।इस पर सिविल सेवा अधिनियम के तहत गंभीर कदाचरण कि श्रेणी मानते हुए कार्यवाही की गई है ।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियों में पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी को खुले आम बँटवारा,नामंत्रण के नाम से पक्षकारों से 25 हज़ार रुपए के नगद रुपये लेने का वीडियों वायरल हुआ था । जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार पचपेड़ी के जाँच प्रतिवेदन रिपोर्ट 28 अक्तूबर को प्रस्तुत किया गया था जिसमें रिश्वत शासकीय राजस्व कार्य करने हेतु रिश्वत माँगना और रिश्वत लिया जाना प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाया गया है ।
इस आधार पर जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने वायरल वीडियो को प्रमाणित मानते हुए गंभीरता पूर्वक लेते हुए रिश्वतखोर पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी
पटवारी हलका नंबर 14 धृवकारी पचपेड़ी
कों निलंबित कर मुख्यालय कोटा अनुभागीय अधिकारी में अटैच किया है ।
इस निलंबन के दौरान जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगी ।
मालूम हो आरोपी पटवारी ने बंटवारानामा के नाम से पीड़ित पक्षकार से 50 हज़ार रुपए रिश्वत की डिमांड किया 25 हज़ार एडवांस राशि लेते हुए पटवारी का का पीड़ित ने वीडियों बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले