कांग्रेस सरकार में 10 एसआईआर हुआ तो कोई सवाल नहीं उठाया गया तो भाजपा सरकार में निर्वाचन आयोग एसआईआर की प्रक्रिया पर भ्रम क्यों फैला रही है कांग्रेस,आम जनता में-केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र बचाव ,अराजकता हटाओं पदयात्रा आयोजन किया गया ।पदयात्रा गांधी चौक से प्रारंभ होकर नेहरू चौक आमसभा में परिवर्तन होकर समाप्त हुआ इसमें केंद्रीय सामाजिक आधिकारिता मंत्री , बिलासपुर लोकसभा सांसद केंद्रीय मंत्री,विधायक  बिलासपुर, बिल्हा ,तखतपुर ,बेलतरा  भाजपा जिला अध्यक्ष शहरीय और ग्रामीण,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष,क्रेडाई अध्यक्ष के  अलावा बड़ी संख्या में जिले के भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय अधिकारिता वीरेन खटिक बिलासपुर में आयोजित “लोकतंत्र बचाव ,अराजकता हटाओं “कार्यक्रम में पहुँचे थे उन्होंने पद यात्रा में शामिल होते हुए कहा की एसआईआर को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रही है ,नेपाल ,बांग्लादेश की तरह अराजकता माहौल बनाकर सत्ता परिवर्तन करना चाहते है लेकिन भारत एक लोकतांत्रिक देश है यहाँ का

मतदाता जागरूक है ,भारतीय जानता पार्टी के सहयोगी दल जनता के बीच जाकर लोकतंत्र बचाने और अराजकता को हटाने के लिए जागरूकता अभिजन चला रही हैं ।यही कांग्रेस जब हिमाचल प्रदेश ,केरल तेलंगना,कर्नाटक ,तमिलनाडु  ,में सरकार बनाई है तो सवाल नहीं उठाया और एसआईआर एक संवैधानिक प्रक्रिया है ,मतदाता सूची में संशोधित करने के काम निर्वाचन आयोग कर रही है  तो सवाल  क्यों उठा जा रहा है ,ईवीएम पर सवाल उठाना,निर्वाचन आयोग प्रश्न चिह्न खड़े करना ,सुप्रीम कोर्ट पर सवाल खड़े करना ,निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया पर प्रश्न चिह्न खड़े करना ,एसआईआर पर सवाल उठाना ।वहीं जहाँ इनकी सरकार बन जाति है ईवीएम ठीक रहता है ।इसी प्रकार 2014 में केंद्र सरकार गलती से आ गई विपक्ष कहना है 2019 में हम आ जाएँगे 2019 चुनाव हुए तो नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनाए गए ।इसके बाद 2024 के चुनाव हुआ तो एनडीए की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर सरकार बनी ।
इसी प्रकार विधानसभा चुनाव में हरियाणा,महाराष्ट्र ,बिहार ,पश्चिम बंगाल में सारे चुनाव में विपक्ष को मुँह की खानी पड़ी तो इस प्रकार की सवाल उठाए जा रहे हैं। अराजकता फैला कर देश को भ्रम में डाल रहे है भ्रम का वातावरण निर्मित कर रहे है ,जंतर मंतर से लोकसभा से प्रदर्शन कर अराजकता की स्थिति निर्मित की गई ।इसके पहले देश एसआईआर 12 बार प्रक्रिया लागू की गई ।जिसमें 10 कांग्रेस समय में पंडित जवाहर लाल नेहरू ,इंदिरा गांधी ,राजीव गांधी के समय 10 बार एसआईआर की प्रक्रिया हुई ।
जिसको देश के लिए आवश्यक बताया गया लेकिन अभी एक सावैधनिक प्रक्रिया के तहत निर्वाचन आयोग एसआईआर के माध्यम मतदाता सूची को व्यवस्थित करने के काम कर रही है तो फिर सवाल क्यों खड़ी कर रहे हैं।
वहीं मृत मतदाताओं,स्थांतरित मतदाताओं,दूसरे राज्यों में गए मतदाताओं के नाम इन सारे कार्यो को सावैधानिक प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची संशोधित करने का काम निर्वाचन आयोग कर रही है ।

लोकतंत्र बचाओं,अराजकता हटाओं पदयात्रा गांधी चौक से केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक के नेतृत्व में प्रारम्भ हुआ जो नेहरू चौक में आम सभा में परिवर्तन  होकर समाप्त हुआ ।
कार्यक्रम में बिलासपुर सांसद तोखन साहू,उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक बिलासपुर अमर अग्रवाल,बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक,तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह,क्रेडाई अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, भाजपा जिला अध्यक्ष (शहर)दीपक सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल, जिला के बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले