
9827179426-9203679426
बिलासपुर/ सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत विजयपुरम कॉलोनी में एक निर्दयता पूर्वक वीभत्स दिल दहला देने वाली घटना हुई एक गर्भवती गाय सड़क किनारे बैठी थी जिस पर एक युवक ने अपने एस यूवी से गाय को कुचलते हुए भाग गया । घटना की रिपोर्ट कॉलोनी एक सामाजिक कार्यकर्ता ने थाना में दर्ज कराया है ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।
सरकंडा थाना क्षेत्र के विजयापुरम फेस डी-10 निवासी सुनील कुमार गुप्ता पिता स्व.गौरी शंकर गुप्ता उम्र 51वर्ष नेथाना सरकंडा रिपोर्ट दर्ज कराया है कि सामाजिक कार्यकर्ता है विजयापुरम
फेस -1सोसायटी का अध्यक्ष है ।रविवार 1 नवम्बर को सुबह 11.50 बजे विजयापुरम ई-40 के सामने बैठी हुई थी जो गाभिन थी ।जिसे महिन्द्रा एसयूवी 300 क्रमांक CG 12 AY 5117 का चालक अरविन्द तिवारी के द्वारा अपने कार को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक ,जान बुझकर चलाते हुए कुचल कर मौके से फरार हो गया । इसके बाद हुए हादसे में घायल गाय का ईलाज कराने के लिए वहाँ के लोगों ने एक ढोर डाक्टर को बुलावाकर उपचार कराया ।
घटना को कॉलोनी के अभिषेक पाण्डेय,सुमीत तिवारी ने देखा है । वहीं
घटना की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस पर आरोपी महिन्द्रा एसयूवी 300 कार क्रं CG 12 AY 5117 का चालक अरविन्द तिवारी के ख़िलाफ़ अपराध क्रमांक 1598/26 के के धारा 125(a) 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।









