छटपूजा 13 नवंबर से समिति के अध्यक्ष प्रवीण झा सचिव विनोद सिंह बनायें गए

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/छट पूजा की तैयारियों के लिए सोमवार एक बैठक हुई ,जिसमें छट पूजा समिति का गठन किया गया है । समिति पूजा व्यवस्था के सबंध में कार्यो की रूपरेखा तैयार करेगी ताकि अधिक अधिक संख्या में लोगों को शामिल किया जा सके और इस दौरान किसी भी श्रद्धालु को पूजा के दौरान कोई परेशानी ना हो ।

बिलासपुर तोरवा में प्रदेश का सबसे बड़ा छटघाट बना हुआ है ,जहां पर प्रति वर्ष छटपूजा पर शहर से और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ सूर्यदेव के आराधना में पूजा करने पहुंचते है । इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ से कोई अव्यवस्था उत्पन्न ना हो इसके लिए छटपूजा समिति का गठन किया गया
है ।
समिति के अध्यक्ष प्रवीण झा को और सचिव विनोद सिंह को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है ।
आगामी 13 से 16 नवम्बर तक आयोजित इस महापर्व की तैयारियों के सबंध में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति का गठन किया गया है ।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा ने समिति के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा कर जिम्मेदारी सौंपी है डॉ. धर्मेंद्र कुमार दास कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर झा, ए.के. कंठ, लव कुमार ओझा ,राम प्रताप सिंह उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
रौशन सिंह, धनंजय झा ,प्रशांत सिंह सहसचिव बनाए गए।
कार्यालय सचिव हरिशंकर कुशवाहा, दिलीप चौधरी और राकेश दीक्षित ,डॉ. कुमुद रंजन सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

छटपुजा समिति के मार्गदर्शन हेतु एक संरक्षक मंडल का भी गठन किया गया है। एस.पी. सिंह, व्ही.एन. झा, आर.पी. सिंह, अशोक झा, एस.के. सिंह, विजय ओझा और अभय नारायण राय को शामिल किया गया है।
इसके अलावा विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

***13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व:पिछले 26 वर्षों से छटघाट पर सामूहिक रूप से छट पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार 13 नवंबर को नहाय-खाय और माता अरपा की महाआरती होगी।
14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को सुबह के अर्घ्य के साथ चार दिवसीय पर्व का समापन होगा।
***छटपुजा कार्यालय का शुभारंभ 1 नवम्बर को होगा :छटपूजा को सफल बनाने ,सुचारू रूप व्यवस्था बनाने के लिए 1 नवंबर को सुबह 11.00बजे छटघाट पर छटपूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
जिसके माध्यम से छटपर्व से जुड़ी तैयारियों और व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जाएगा।
बैठक का संचालन राम प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. अजय सिंह, गणेश गिरी, सी.एम. सिंह, राम गोस्वामी, अविनाश कुमार सिंह, बी.एन. ओझा, जगदानंद झा, विजय कुमार सिंह, विनय सिंह, रंजय सिंह, जे.पी. सिंह, मिथिलेश ठाकुर, मुकेश सिंह, राजीव सिंह, विवेक कुमार, रंजन शर्मा, अमरकांत तिवारी सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले