
9827179426-9203679426
बिलासपुर/छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी प्रांतीय निकाय के तत्वाधान में व जिला शाखा पटवारी संघ के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित क़ालीन हड़ताल पिछले 15 दिनों से जारी है ।आज कोन्हेर गार्डन से पैदल मार्च कर काला कपड़ा पहनकर धरना प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर आफिस पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा गया है।
छ्त्तीशगढ़ राजस्व पटवारी संघ रायपुर तत्वावधान में जिला शाखा बिलासपुर राजस्व पटवारी संघ एवं प्रांतीय निकाय के आह्वान पर पिछले 13 अक्टूबर से अनिश्चित क़ालीन हड़ताल जारी है ।राजस्व पटवारी की मांग है कि PV एप्प,वेतन विसंगति,राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति को लेकर पिछले 15 दिनों से हड़ताल पर है । इससे पहले जिला राजस्व पटवारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जानकारी दी थी,अगर सरकार मांगों को नहीं मानती है तो 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे और आंदोलन के पहले सचिव राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग को ज्ञापन पत्र सौंपा गया था ।इसके बाद संचालक भू -अभिलेख कों PV-एप्प के व्यावहारिक दिक्कत के बारे में ज्ञापन के माध्यम अवगत कराया गया था ।इसके बाद भी अभी तक कोई सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया है ।
बुधवार 28अक्टूबर को रैली निकालकर पैदल मार्च कर नारेबाजी करते हुए काला कपड़ा पहनकर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
पटवारियों के हड़ताल से किसानों,विद्यार्थियों एवं जमींन सबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं । पिछले 15 दिनों से पूरे प्रदेश के राजस्व विभाग के पटवारी हड़ताल पर हैं ।सरकार को इस पर जल्दी ही ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है ।
वहीं किसानों की धान खरीदी भी 15 नंवम्बर से शुरू होने वाली है इसमें भी व्यापक असर पड़ने वाला है ।









