26 वें छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 36 अलंकरण व पुरस्कारों की घोषणा हुई

बिलासपुर /रायपुर/ छत्तीसगढ़  स्थापना दिवस 26 वें राज्यउत्सव के अवसर पर 36 राज्य अलंकरण व पुरस्कार की घोषणा की गई है ,छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य स्थापना दिवस के अक्सर पर राज्य अलंकरण पुरस्कार की घोषणा की है इसके अलावा दो नए अलंकरण और पुरस्कार इस वर्ष जोड़ा गया है ,जिसकी जानकारी संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी है ।


26  वें राज्य स्थापना दिवस की अक्सर पर और में प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने 36 अलंकरण एवं पुरस्कार की घोषणा की है ।जिसमें प्रमुख घोषणा है शहीद नारायण सिंह पुरस्कार -आदिवासी सामाजिक चेतना और उत्थान के लिए दिया जाता है डूमन लाल ध्रुव धमतरी ,गुंडाधर सम्मान खेल क्षेत्र  के लिए दिया जाता है ,संजू देवी कोरबा ,पंडित सुन्दरलाल शर्मा सम्मान हिंदी साहित्य के क्षेत्र में बिहारी लाल साहू  रायगढ़,चक्रधर सम्मान शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के लिए डॉ. एम.श्रीराम मूर्ति रायपुर, खूबचंद बघेल कृषकरत्न कृषि के क्षेत्र में पुनन्नीदास  भट्ट कबीरधाम ,पत्रकार सम्मान पत्रकारों को दिए जाने वाले पुरस्कार एवं अलंकरण रसिका पांडे ,वरुण वरुण सखा को दिया गया है ,इस बार राज्य सरकार ने दो नए पुरस्कार और अलंकरण की घोषणा की गई स्व.तीजन बाई  और संत रविदास के नाम से शुरू किया गया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले